विदेश | दैनिक भास्कर (RSS Feed)'s avatar
विदेश | दैनिक भास्कर (RSS Feed)
bhaskar.com_rss-v1--category-1125.xml@atomstr.data.haus
npub1ag84...966j
World News in Hindi - Find Latest and Breaking World News Headlines, International Hindi News Today, अंतर्राष्ट्रीय समाचार and news headlines in Hindi around the world at bhaskar.com. https://www.bhaskar.com/international/
ट्रम्प का सरकारी कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर:6 फरवरी तक इस्तीफा देना होगा, 8 महीने की सैलरी मिलेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सरकारी कर्मचारियों की संख्या को कम करने के लिए काम शुरू कर दिए हैं। ट्रम्प प्रशासन ने मंगलवार को संघीय कर्मचारियों को बायआउट करने यानी खुद से नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। इसके लिए एक हफ्ते यानी 6 फरवरी तक का समय दिया गया है। नौकरी छोड़ने के बदले कर्मचारियों को 8 महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों में भर्ती करने वाले कार्मिक विभाग ने भविष्य में कर्मचारियों की छंटनी की चेतावनी भी दी है। लाखों कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में कहा गया है कि जो लोग अपनी मर्जी से पद छोड़ेंगे, उन्हें लगभग आठ महीने का वेतन मिलेगा, लेकिन उन्हें 6 फरवरी तक ये विकल्प चुनना होगा। संघीय सरकार में 30 लाख से ज्यादा कर्मचारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक संघीय कर्मचारियों की संख्या 30 लाख से ज्यादा है। ये अमेरिकी की 15वीं सबसे बड़ी वर्कफोर्स हैं। प्यू रिसर्च के मुताबिक एक संघीय कर्मचारी का औसत कार्यकाल 12 साल का होता है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक वेटरन्स अफेयर्स डिपार्टमेंट में काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स, घर या बिजनेस के लिए लोन प्रोसेस करने वाले अधिकारी और सेना के लिए हथियार खरीदने वाले ठेकेदार सभी एक साथ बाहर निकल सकते हैं। फूड और वाटर सप्लाई की जांच करने वाले वैज्ञानिकों को भी अपनी नौकरी खोनी पड़ सकती है। https://www.bhaskar.com/international/news/trump-offers-government-employees-to-quit-their-jobs-134375816.html